फोटो 04- छत पर चढ़कर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मानदेय और राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। सीएमओ कार्यालय और महिला अस्पताल की छत पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
आशा वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन चल रहा। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय की छत और महिला अस्पताल की छत पर चढ़कर हंगामा कर नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष रानी देवी ने कहा कि चार माह से आशाओं को मानदेय नहीं दिया गया। राज्य कर्मचारी का दर्जा और 18 हजार रुपये प्रतिमाह की मांग को लेकर उनका धरना-प्रदर्शन चल रहा। मांग पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेेगा। इ