फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कानपुर देहात की घटना से करणी सेना में आक्रोश, भरण-पोषण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर में पुलिस हिरासत में बलवंत की मौत से करणी सेना और क्षत्रीय परिवार संघ में आक्रोश हैं। पदाधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को भरण-पोषण सुविधा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशू प्रताप सिंह और क्षत्रीय परिवार संघ के पदाधिकारी प्रधान ओम प्रताप सिंह कई लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त डिप्टी कलक्टेर अविनाश कुमार गौतम को ज्ञापन सौंपा।
इसमें कहा कि कानपुर देहात पुलिस ने हिरासत में लेकर बलवंत की हत्या कर दी गई। आरोपियों के मकानों को ध्वस्त कराया जाए। मृतक के माता-पिता और परिवार को भरण-पोषण, एक व्यक्ति को नौकरी और बच्चों की बेहतर शिक्षा की सरकार व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुदीप सिंह, शिवम भदौरिया, प्रधान अमित सिंह, प्रधान विनय प्रताप, शिवा चौहान, सर्वेश सिंह और हरिभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें