कन्नौज। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से जिले में ओटीएस योजना फेल नजर आ रही है। अभी तक कन्नौज डिवीजन में 96 सौ से अधिक उपभोक्ता लाभ लेने आए और 10.14 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। बिजली विभाग का 73 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 191.52 करोड़ रुपये बकाया है।
अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि कन्नौज डिवीजन के करीब 83 हजार उपभोक्ताओं पर बिल का 202 करोड़ रुपये बकाया था, जिसमें से 9645 बकायेदारों ने 10.48 करोड़ रुपये जमा कर दिए और 946 बकायेदारों ने अपना पंजीकरण कराया है। 73 से अधिक बकायेदारों पर विभाग का 191.52 करोड़ रुपये का बकाया है। 31 दिसंबर तक सरचार्ज में छूट पाकर बकायेदार अपना बिल जमा कर आगे की कार्रवाई से बच सकते हैं।
16 हजार बकायेदार, 4500 ने लिया लाभ
तिर्वा। एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि करीब 42 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं, जिसमे करीब 16 हजार उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक रुपये बकाया है। बकाया जमा कराने के लिए विभाग ने एक मुश्त योजना समाधान योजना लागू की। दो चरणों में योजना के तहत 45 सौ से अधिक बकायेदारों ने पंजीकरण कराकर करीब साढे़ चार करोड़ धनराशि जमा की है। एक लाख से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की जा रही है। क्षेत्र में 4600 निजी नलकूप धारक उपभोक्ता हैं। 1400 नलकूप उपभोक्ताओं पर करीब 17 करोड़ बकाया धनराशि है।