फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीसरे दिन तीन इत्र कारोबारियों के यहां पड़ा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के इत्र कारोबारियों के कारखानों पर एसजीएसटी टीमों की कार्रवाई जारी है। तीसरे दिन तीन कारोबारियों के यहां टीम ने छापा मारा। इस दौरान दो कारोबारियों के यहां कर चोरी पकड़ी गई। दोनों कारोबारियों से 10-10 लाख का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

शहर में सोमवार से लगातार इत्र कारोबारियों के कार्यालयों और कारखानों पर कर जीएसटी टीमों का छापा पड़ रहा। बुधवार को कर जीएसटी उपायुक्त राम नारायन और अरुण कुमार गौतम ने मोहल्ला पंसरियान और ग्वाल मैदान गांधी रोड पर तीन इत्र कारोबारियों के कार्यालय और कारखानों पर छापा मारा।
इस दौरान स्टॉक रजिस्टर और खरीद-फरोख्त के अभिलेख खंगालने पर दो कारोबारियों को टैक्स चोरी कर कर कारोबार करते पकड़ा। जबकि एक कारोबारी का हिसाब-किताब बेहतर मिला। इससे टैक्स चोरी करने वाले कारोबारियों से कुल 20 लाख का जुर्माना मौके पर वसूल किया।
विज्ञापन

शहर में अब तक 14 कारोबारियों के यहां टीमें छापेमारी कर चुकी हैं। छापेमारी से इत्र कारोबारियों में हड़कंप मच है। जीएसटी कर उपायुक्त ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर प्रदेश भर में कर चोरीज की आशंका पर व्यापारियों के यहां छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें