फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, 18 बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट से 18 बकरियां मरीं
विज्ञापन

खानपुर गांव के पास तार टूटने से हुआ हादसा
क्रासर
मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। खानपुर गांव के पास मंगलवार शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करंट की चपेट में आकर 18 बकरियों की मौत हो गई।
तिगुड़िया गांव निवासी पशुपालक राजेश पाल पुत्र भारत सिंह दोपहर में खानपुर गांव के पास रतन सिंह के खेत में अपनी 97 बकरियां को चरा रहे थे। इस दौरान सरकारी नलकूप को जाने वाली 11 हजार लाइन का तार टूट गया। तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर 18 बकरियां की मौत हो गई और सात बकरियां झुलस गईं। ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार पाल ने फोन कर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा भी किया। जेई विकास बाबू और लाइनमैन अनुज को मौके पर बुलाने के लिए काफी देर अडे़ रहे। प्रधान ने समझाकर उन्हें शांत कराया। राजेश ने बताया कि करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। जेई विकास बाबू ने बताया कि मामले की जांच कर पशुपालक को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें