सौरिख (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम नगला डडुअन में एक युवक ने ग्रामीणों को सरकारी आवास दिलाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये ठग लिए।
गांव के आसाराम पुत्र किशनाई लाल ने बताया कि नगला झावर के युवक ने आवास दिलाने का झांसा देकर चार साल पहले उससे 20 हजार, गांव के कमलेश से बीस हजार, रामदास से 15 हजार, रामकुमार से दस हजार, रामेंद्र से पांच हजार, दयानंद से दस हजार, सुरेश से दस हजार, कल्लू से 15 हजार, बंटू से पांच हजार, अखिलेश से दस हजार, इंद्र से दस हजार व उससे बीस हजार रुपये ले लिए थे।
17 मार्च को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। ग्रामीणों ने गुरुवार को सीओ से शिकायत की। सीओ शिव कुमार थापा से कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।