सौरिख। बाइक सवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट न होने पर उसका 11 हजार का चालान काट दिया। जिससे युवक सकते में आ गया। रविवार को कस्बा स्थित विनीत मेडिकल स्टोर के संचालक का छोटा भाई अवनीश कुमार निवासी नगलापीते बाइक से किसी काम के लिए निकला था। रूट मार्च पर निकले प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बाइक सवार को रोककर कागजात चेक किए। ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर मोबाइल से 11 हजार रुपये का चालान काट दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि हेलमेट व डीएल नहीं होने के कारण यह चालान काटा गया है।