फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 17 करोड़ से बने विद्यालय में मात्र 23 छात्र

Tue, 12 Dec 2023 12:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। दिव्यांग कल्याण विभाग की लापरवाही के चलते सराय सुंदर गांव में दिव्यांग बच्चों के लिए बनवाए गए समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में चार माह देर से कक्षाएं शुरू हो सकी। प्रचार के अभाव व प्रवेश प्रक्रिया में हुई देरी के कारण 17 करोड़ रुपये के बजट से तैयार विद्यालय में कक्षा छह में मात्र 23 बच्चों ने प्रवेश लिया, इसमें छह बच्चे दिव्यांग हैं।
विज्ञापन



क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा व आवास की सुविधा देने के उद्देश्य से सपा शासनकाल में सराय सुंदर गांव में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की घोषणा की गई थी। साल 2015 से 17 करोड़ की लागत से निर्माण शुरु हुआ। कार्यदायी संस्था ने साल 2019 में निर्माण पूरा कर विद्यालय भवन दिव्यांग कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया।

पांच सालों तक इंतजार करने के बाद इस विद्यालय में शिक्षण सत्र 2023-24 अप्रैल के बजाय जुलाई 2023 में शुरू किया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग के प्रयास के बाद इलाके के सात दिव्यांग व 16 सामान्य बच्चों ने प्रवेश लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें व अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही विधिवत कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता कुशल सिंह यादव व सहायक अध्यापक सुधीर कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एक कनिष्ठ व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती है।
विज्ञापन






कक्षा छह से 12 तक प्रत्येक कक्षा में पढ़ेंगे 50-50 बच्चे

जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा छह से लेकर 12 तक प्रत्येक कक्षा में 50-50 बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था है। इनमें दिव्यांग व सामान्य बच्चों की अलग-अलग कक्षाएं संचालित होंगी। विद्यालय में 45 लोगों के स्टॉफ की नियुक्ति होनी है। बच्चों की संख्या बढ़ते ही कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। शिक्षण सत्र शुरू होने में हुई देरी के संबंध में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें