फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: ऑटो व बाइक की भिड़ंत में आठ लोग घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले के तालग्राम में ऑटो और बाइक में भिड़ंत होने से ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह व बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

एमपी, इंदौरबाढ़, गंगा दुर्गा निवासी जितेंद्र पाल (46) किराये पर ऑटो करके अपनी रिश्तेदारी में गुरसहायगंज जा रहे थे।

साथ में उनकी पत्नी रत्नापाल (40), बेटा अनभुव (5), बेटी आर्या (2), बड़े भाई रावेंद्रपाल (48) और भाभी संगीता (46) थीं। तभी दलापुर्वा गांव निवासी गगन (22), बाइक से तिर्वा जा रहा था। साथ में तिर्वा अहेर का अनीस (18) भी था। अमोलर मुर्गी फार्म के पास ऑटो और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो पलट गया। चालक मौके से भाग निकला। ऑटो और बाइक सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें