फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 11 कोचिंग-लाइब्रेरी की जांच में एक सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एसडीएम सदर नवनीता राय ने बुधवार को शहर में संचालित कोचिंग-लाइब्रेरी का प्रभारी डीआईओएस के साथ निरीक्षण किया। 11 कोचिंग-लाइब्रेरी में एक को सील किया और तीन संचालकों को बंद करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने कहा कि मानकविहीन कोचिंग-लाइब्रेरी को सील किया है और तीन को बंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शहर के ग्वाल मैदान में संचालित कंप्यूटर सेंटर में सुरक्षा मानक पूरे न होने और अग्निशमन यंत्र अधूरे मिलने पर सील करा दिया। इसके अलावा पावर हाउस के पीछे संचालित कोचिंग-लाइब्रेरी की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि सेंटर में छात्रों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने नसरापुर, तिर्वा रोड पर संचालित एक कंप्यूटर सेंटर और दो लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी डीआईओएस नीतू गुप्ता, अग्निशमन अधिकारी संदीप तंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें