फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हेल्थ कार्ड बनवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हेल्थ कार्ड बनवाने का झांसा देकर ग्रामीण से डेढ़ लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। एसपी के आदेश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली गुरसहायगंज के गांव मिरगावां निवासी अवधेश कुमार मिश्रा के पास एक नंबर से कॉल आई। उधर से बोल रहे युवक ने कहा कि हेल्थ कार्ड बनवा ले। इससे आपका इलाज प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में होगा। अवधेश ने उस पर भरोसा कर लिया। उसने व्हाट्सएप पर क्रेडिट कार्ड की आवेदन मांगा। उसमें बैंक एकाउंट व पेन नंबर भरने के लिए कहा। अवधेश ने बैंक एकाउंट नंबर व पेन नंबर लिख दिया। कुछ देर बाद ही उसके बैंक एकाउंट से तीन बार डेढ़ लाख निकले गए। अवधेश ने उस युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल की पर रिसीव ही नहीं हुई। अवधेश ने एसपी अमित कुमार आनंद को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गई। साइबर थाने के इंस्पेक्टर जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें