फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। किसान सहकारी समिति नादेमऊ सभापति चुनाव में जीते सपा समर्थित प्रत्याशी पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नादेमऊ निवासी महिला ने किसान सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर नामांकन किया था। दूसरे पक्ष से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दिगंबर सिंह के पुत्र दिग्विजय यादव निवासी नंदे नगला थाना इंदरगढ़ ने सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था।
महिला का आरोप है कि मतदान के दौरान उनके पक्ष में अधिक होने से बौखलाए दिग्विजय सिंह व रामकिशन यादव पुत्र रामभरोसे यादव निवासी नंदपुर व सुभाष पुत्र रतिराम यादव निवासी भगवंत पुर थाना इंद्रगढ़ ने अपने साथियों के साथ साथ प्रार्थनीय के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय कई लोग मौजूद थे। पुलिस ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें