फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जिस दिन बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी नहीं, विद्यालय में पढ़ाएंगे शिक्षक

Sun, 19 Feb 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। 16 फरवरी से शुरू हो चुकीं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में परिषदीय स्कूलों के भी अध्यापकों की ड्यूटी लगी है। जिस दिन कक्ष निरीक्षक पद पर शिक्षकों की ड्यूटी नहीं होगी, अपने-अपने विद्यालयों में पढ़ाएंगे। दूसरी ओर 41 अतिरिक्त अध्यापकों को 10 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बीईओ सदर विपिन कुमार की ओर से शहर स्थित केकेसीएन इंटर कॉलेज सरायमीरा, माया देवी इंटर कॉलेज शिवाजीनगर सरायमीरा, अशोक कुमार इंटर कॉलेज शिवाजीनगर, स्वामी भजनानंद इंटर कॉलेज मियांगंज, बिट्टी देवी बालिका इंटर कॉलेज उदैतापुर, रामभजन सूर्या देवी इंटर कॉलेज गांगेमऊ, एसपी कॉन्वेंट पब्लिक इंटर कॉलेज फगुहा, सुभाष इंटर कॉलेज नेरा और सुशीला देवी बालिका इंटर कॉलेज कन्नौज के केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजा गया है। उसमें 41 शिक्षकों के कक्ष निरीक्षक पद पर ड्यूटी करने का जिक्र है। संबंधित परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का भी नाम है। 20 फरवरी से सुबह सात बजे संबंधित परीक्षा कंेद्र पर पहुंचने का आदेश बीईओ ने जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें