तालग्राम। पनाह देने और दबिश देने पहुंची पुलिस को देखकर गैंगस्टर को उसके मददगार ने बाइक पर बैठाकर चंगुल से बचा लिया। पुलिस मददगार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पांच माह से गैंगस्टर का आरोपी फरार चल रहा है। दो दिन पहले ही पुलिस ने कुर्की का नोटिस घर पर चस्पा की थी।
तत्कालीन थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने भोजापुर निवासी अवनीश, पुत्र योगेश उर्फ पंगा और गांव के समरपाल के खिलाफ 17 नवंबर 2022 को गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद पुत्र ने गांव की भगवानश्री और बेटी अनीता की हत्या कर दी थी। डबल मार्डर का नामजद आरोपी है। पुलिस मुठभेड़ में योगेश उर्फ पंगा को गोली लगी थी, तब से वह जेल में है। गैंगस्टर में वांछित पिता अवनीश फरार है।
कोतवाली कन्नौज के तलैया चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने दो दिन पहले घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। शुक्रवार देर शाम को थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो गांव के ही बीरबल ने बाइक पर बैठा कर भागने में मदद की। बेहटा चौकी के उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह भदौरिया ने बीरबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि गैंगस्टर संपत्ति को खुर्द बुर्द करना चाहता है और गांव के बीरबल की शरण में है। पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी गई तो गैंग लीडर गैंगस्टर अवनीश को बीरबल बाइक पर बैठाकर भगा ले गया। अपराधी को शह देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।