फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत

Thu, 28 Mar 2024 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खेत की और जा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गुलरेहा गांव निवासी विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार की शाम को मां केशावती (65) खेत की और जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने घटना देख जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर घायल मां को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें