छिबरामऊ। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान कर दिया। सभी कर्मचारियों ने खंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की आवाज को बुलंद किया।
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंड कार्यालय के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि सभी वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेश इलाज की सुविधा दी जाए। ऊर्जा निगम के सभी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पावर सेक्टर इंप्लायज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
वर्ष 2000 के बाद ऊर्जा निगमों की सेवा में आए सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। केरल में केएसईबी लिमिटेड और हिमाचल प्रदेश में एचपीएसईबी लिमिटेड की तरह उत्तर प्रदेश के ऊर्जा के सभी भत्तों का पुनरीक्षण किया जाए। सभी बिजली कर्मचारियों को पिछले कई सालों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाए। सभी श्रेणी के बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। इस दौरान अवनीश कुमार, दिग्विजय सिंह, सूर्य प्रताप चौहान, अजय कुमार, अखिलेश चंद्र वर्मा, श्रवण कुमार, विजय पाल, वीरेंद्र सिंह और अनिल कुमार सहित कई बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।