फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीट कर को उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने हमले में घायल पत्नी, बेटे और पौत्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पत्नी और बेटे की हालत गंभीर है, जबकि पौत्र को छुट्टी दे दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी सुरेश चंद्र कठेरिया (65), पत्नी बिट्टन देवी (60), बेटा कमलेश (45) और पौत्र रामू (28) रविवार की सुबह आठ बजे घर पर चाय पी रहे थे। तभी रंजिश के चलते पड़ोसी परिवार के लोगों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीट कर सुरेश चंद्र कठेरिया की हत्या कर दी जबकि धारदार हथियारों से बिट्टन देवी, बेटे कमलेश और पौत्र रामू को घायल कर दिया। पुलिस ने सुरेश के शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत में बिट्टन और कमलेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मामूली विवाद की रंजिश में खेला खूनी खेल
तीन माह पहले सबलपुर गांव में घर में बकरी जाने पर सुरेश का पड़ोसी से विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। सुरेश व उसके बेटों के खिलाफ कोतवाली में पड़ोसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुरेश और उसके बेटे कमलेश को जेल भेज दिया। मामूली विवाद के बाद हमलावरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

सुनियोजित ढंग से वारदात को दिया अंजाम
हमलावरों ने सुरेश चंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी। जेल से रिहा होने के बाद हत्या की आशंका के चलते सुरेश चंद्र बेटे कमलेश के साथ दिल्ली चला गया था। वहां दोनों मजदूरी करने लगे थे। शनिवार की शाम पिता-पुत्र घर पहुंचे। पिता-पुत्र परिवार के अन्य सदस्यों को दिल्ली ले जाने के लिए आए थे। पर इसकी भनक लगते ही हमलावरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें