फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ड्यूटी से गायब मिले विकास भवन के अफसर

Wed, 07 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री की ओर से अफसरों को सुबह 10 से 12 बजे तक अपने दफ्तर में बैठने के फरमान का यहां पूरी तरह से अमल नहीं हो रहा है। बुधवार को डीएम ने अलग-अलग विभागों की पड़ताल करवाई, जिसमें कई अफसर और उनके कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इन सभी के खिलाफ का फरमान जारी हुआ है।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को सीडीओ आरएन सिंह ने विकास भवन में विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्णवीर सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी व राजीव लोचन शर्मा, एआर कोऑपरेटिव और अपूर्वा दुबे, जिला सेवायोजन अधिकारी व इरा आर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी और शिखा सचान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई के साथ ही सतेंद्र कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, अंशिता श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी आदि गैर हाजिर मिले। डीएम ने इन सभी को भविष्य में सुबह 10 बजे सेहर हाल में अपने कार्यालय में मौजूद रहने को कहा है। भविष्य में निरीक्षण के समय कोई भी अधिकारी अनुपस्थित या तैनाती स्थल पर विश्राम करता नहीं पाया गया, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ब्लॉकों में भी मिली गैर हाजिरी, रोका गया वेतन
इसी के तहत ब्लॉकों में कराए गए निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारी गायब मिले हैं। सीडीओ व डीडीओ ने पटलवार निरीक्षण कराया गया, जिसमें छिबरामऊ में आकाश सिंह, अरूण कुमार, शशीकान्त, सचिन यादव, रोली, श्कविता अल्पुरिया गायब मिले। जलालाबाद में सन्तोष कुमार, राजेश कुमार, तालग्राम में सुबोध कटियार, सौरभ यादव, अरूणेश रावत, कैलाश बाबू, कृष्णकान्त, विशाल, जमाल अहमद, प्रतीक शुक्ला और विकास गायब मिले। गुगरापुर दीपचन्द्र दीक्षित, रीती तोमर, मोहित कटियार जासुमन, के साथ ही हसेरन में रमेश चन्द्र, वेदप्रकाश सक्सेना, सर्वेश कुमार, प्राची, गिरवर सिंह, सुबोध कुमार, दिलीप कुमार, सौरिख में सुरेन्द्र कुमार, रामतीर्थ मिश्रा, संजीव कुमार, श्याम कुमार सिंह, रीतू गुप्ता, सन्दीप कुमार अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें