फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अफसरों ने दौड़ लगाकर पकड़े मवेशी, केयर टेकर ने गोशाला से छोड़े थे, ईओ ने प्रबंधक को जारी किया नोटिस

Wed, 11 Jan 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में ईओ ने प्रबंधक को मवेशियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। दरअसल, पकड़े गए अवारा मवेशियों को देर रात छोड़ दिया था। इस पर अधिकारियों ने भाग भागकर मवेशियों को पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में शासन से मिले फरमान के बाद अधिकारियों ने दौड़ लगाकर आवार मवेशियों को पकड़ा। पकड़े गए मवेशियों को गोशाला में बंद कर दिया गया था, लेकिन रात होने पर केयर टेकर ने छोड़ दिया। ईओ ने अब प्रबंधक को नोटिस जारी कर फिर से मवेशियों को पकड़ने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन

दरअसल सात जनवरी को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी उमेशचंद्र के साथ कई अधिकारियों ने अभियान चलाकर 79 मवेशियों को पकड़ा था। इन मवेशियों को मां अन्नपूर्णा गोशाला में संरक्षित कर दिया था। यहां पहले से 38 मवेशी बंद थे। रात होने पर केयर टेकर ने पकड़े गए मवेशियों को गोशाला से छोड़ दिया।
ईओ ने जब आठ जनवरी को गोशाला को दौरा किया, तो 38 मवेशी ही मिले। इस पर ईओ ने गोशाला प्रबंधक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया। इसमें तत्काल मवेशियों को पकड़ कर फिर से गोशाला में बंद करने को कहा। ऐसा न करने पर कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें