कन्नौज। नलकूप विभाग के एक अधिकारी ने तिरंगे का उल्टा बैज लगा लिया। उल्टा बैज लगाए पूरा कार्यक्रम किया। कर्मचारी के बताने के बाद भी बैज नहीं बदला और न ही सही किया। बता दें कि इन्होंने ही विभाग में ध्वजारोहण भी किया। किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर सरकार के सिंचाई मंत्री, विभाग के प्रमुख अभियंता, जिलाधिकारी और पीएमओ इंडिया को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। इस संबंध में प्रभारी अधिशासी अभियंता शशांक कुमार को फोन लगाया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।