फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कन्नौज पालिका समेत पांच जगह शपथ आज

Fri, 26 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की आठ नगर निकायों में से तीन सीट पर अध्यक्ष व सभासदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को हो गया है। अब कन्नौज नगर पालिका सहित बाकी सभी पांच सीट पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम शनिवार को होगा। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन

कन्नौज नगर पालिका परिषद की नई टीम का शपथ ग्रहण शहर के शेखाना मोहल्ला रोड स्थित हुमैरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में होगा। यहां कार्यक्रम सुबह 10 बजे होना तय हुआ है। शपथ दिलवाने की जिम्मेदारी सदर एसडीएम गरिमा सिंह को मिली है। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के पूर्व एमएलसी नौशाद अली मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के तहत नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष कौसर जहां अंसारी सहित सभी नव निर्वाचित सभासदों को भी शपथ दिलवाया जाएगा। शुक्रवार को शपथ ग्रहण से जुड़ी तैयारियां जोरशोर से होती रहीं।
इनसेट फोटो: 18- शपथ ग्रहण का स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम, तहसीलदार तिर्वा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत सभासद लेंगे शपथ ग्रहणतिर्वा। नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शनिवार को शपथ दिलाई जाएगी। जिसको लेकर तहसील प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को एसडीएम पवन कुमार मीणा, तहसीलदार नवनीता राय व नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य ने शपथ ग्रहण स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली गुप्ता ने बताया कि शपथ ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालते ही भीषण गर्मी के चलते नगर में पानी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


26सीएचबीपी60: सब्जी मंडी में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेते चेयरमैन राहुल गुप्ता व सभासद। संवाद
सौरिख में परखी गई शपथ से पहले की तैयारी
सौरिख। सौरिख में नवनिर्वाचित नगर पंचायत शासन की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य के शपथ ग्रहण कार्यक्रम 27 मई दिन शनिवार को सुबह दस बजे से होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने सब्जी मंडी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और साफ-सफाई और टूटी सड़कों नालियों को दुरुस्त करने के बारे में नगर पंचायत कर्मियों से चर्चा की। राहुल गुप्ता ने बताया शपथ ग्रहण का कार्यक्रम धूमधाम से होगा। इस मौके पर रामू गुप्ता, जीवन मिश्रा, संतोष प्रजापति, गुलाम मुस्तफा, शिवम यादव, छोटे राठौर, नवीन, आशीष चतुर्वेदी, दीपू गुप्ता सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें