कन्नौज। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को 10 हजार रुपये का कर्ज दिया जाता है। इस मामले में कन्नौज का प्रदेश में छठवां नंबर आया है। लक्ष्य से करीब 13 फीसदी अधिक लोगों को लोन बांटा गया है। इस सूची में पहले नंबर प्रतापगढ़ है। दूसरे पर श्रावस्ती, तीसरे पर गाजीपुर, चौथे पर आजमगढ़, पांचवें पर हापुड़ है जबकि बलिया का 75वां नंबर आया है। बांदा का 72वां नंबर आया है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि पीएम स्वनिधि के तहत पहली जुलाई से 30 सितंबर तक 498 आवेदनों का लक्ष्य मिला था। उसके सापेक्ष 564 आवेदन हुए और सभी का लोन स्वीकृत कर वितरण कर दिया गया। परियोजना अधिकारी का कहना है कि कुल 113.33 फीसदी की प्रगति हुई है। पीएम स्वनिधि के तहत 131.81 फीसदी लोगों को लोन बांटा गया है। और छठवें पर कन्नौज जिला आया है।
-----------------
यह है योजना
पीएम स्वनिधि के तहत रेहड़ी-पटरी (ठेली, फुटपाथ व फेरी आदि छोटे दुकानदार) को 10000 रुपये का लोन दिया जाता है। चुकता करने के बाद दोगुना लोन दिया जाता है। उसके बाद 50 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाता है।