फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या: डीआरएम

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम आशुतोष पंत मास्क लगाए हुए। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने शुक्रवार देर शाम विशेष कोच से कन्नौज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निर्माण स्थल पर गंदगी देख जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगा दी। रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडल रेलवे प्रबंधक आशुतोष पंत विशेष कोच से फर्रुखाबाद होते हुए कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान इलेक्ट्रिक लाइन की गति व पथ संचालन का निरीक्षण किया।
छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, रंगाई-पुताई व मरम्मत कार्य देखा। यहां गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सफाई के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टूटा बोर्ड देखकर भी नाराजगी जताई। यात्री सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जल्द गोरखपुर मंडल के मुख्य रेल प्रबंधक का दौरा होगा। गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए।
खामी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह कानपुर रवाना हो गए। इस मौके पर रेलपथ इंजीनियर महेश वर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रमोद लाकड़ा समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें