फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अब मतदान के लिए जागरूक करेंगे गैस सिलिंंडर

Tue, 09 Apr 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गैस एजेंसी ने मुहिम शुरू की है। अब घरों में पहुंचने वाले गैस सिलिंडर भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। सोमवार को डीएसओ राजीव कुमार मिश्र ने पंपलेट लगे गैस सिलिंडरों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे इत्रनगरी का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ ही सभी विभाग प्रयासरत हैं। सोमवार को कन्नौज गैस एजेंसी ने सभी सिलिंडरों पर वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम के पंपलेट लगवाए, जिससे घर-घर के मतदाताओं को जागरूक किया जा सके।
गैस सिलिंडर के भरे वाहन को डीएसओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएसओ ने बताया कि इत्रनगरी की सभी गैस एजेंसी संचालकों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। इस दौरान जावेद, मोहित कुमार, अवधेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें