फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बच्चों की हाजिरी कम होने पर 900 स्कलों को नोटिस

Fri, 23 Feb 2024 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम होती हाजिरी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। दिसंबर महीने की रिपोर्ट के मुताबिक जिले भर के 900 स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। इस पर बीएसए ने उन सभी बेसिक स्कूलों को नोटिस जारी कर फरवरी माह में हाजिरी सुधारने का निर्देश दिया है। फिर से लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई सीएम डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) की ओर से दिसंबर 2023 में जारी रिपोर्ट के आधार पर की है। इसमें स्कूलों में 68.46 प्रतिशत छात्रों की ही उपस्थिति है। सबसे अधिक उमर्दा और तालग्राम ब्लाॅक के स्कूलों की संख्या है। इसमें प्राथमिक, जूनियर, कंपोजिट स्कूल भी हैं। इसके साथ ही मदरसा और इंटर काॅलेज भी शामिल हैं। यह रिपोर्ट सामने पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने नाराजगी जताई।
उन्होंने स्कूलों में बच्चों की हाजिरी बढ़ाने और जिले को इस मामले में प्रदेश भर में ए श्रेणी में लाने को कहा है। फरवरी माह में अगर प्रगति न हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी इसी मामले में बीएसए उपासना रानी वर्मा ने उन सभी 900 स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए सुधार लाने को कहा है। उन्होंने बताया कि पीएम पोषण मध्यान्ह भोजन योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना है, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
हर ब्लॉकों में इस तरह जारी हुई नोटिस
-उमर्दा 213
- तालग्राम 143
- सदर ब्लॉक 134
-छिबरामऊ 121
- सौरिख 74
- हसेरन 70
-गुगरापुर 61
-जलालाबाद 52
-नगर क्षेत्र 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें