तालग्राम। ब्लाॅक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के आधार न बनवाने से 500 बच्चे डीबीटी योजना से वंचित हो सकते हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर बीईओ ने 29 शिक्षकों को नोटिस दिया है।
तालग्राम खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय तिलकापुर, निकवा, अलमापुर गहलोत, कलकत्तापुर्वा, टिकुरियनपुर्वा मुंडाला, बलीदासपुर, चंदापुर, फिरोजपुर, सकरहनी, जलखरिया, भवानीसराय, रौसापुर, गधैइया ऊसर, कंपोजिट विद्यालय माधौनगर, बिरौली, बरगांवा, मायापुर्वा समेत 29 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। बताया कि श्रीटाॅन इंडिया एजेंसी की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायप्रयाग, कंपोजिट विद्यालय मझपुर्वा, ग्राम सचिवालय मलिकपुर व तेराजाकेट में कैंप लगा कर अध्ययनरत बच्चों के आधार बनाएं जा रहे हैं। हर हाल में एक सप्ताह में आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई को तैयार रहे।
बीईओ रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शिक्षकों की लापरवाही और उदासीनता के चलते कुछ बच्चों के अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं।