फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की हर खबर सही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आने वाले सभी त्योहारों को सौहार्द पूर्वक मनाने पर मंथन हुआ। साथ ही संबंधित महकमों को अच्छे से तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी खबरें चलती हैं या पोस्ट की जाती हैं, वह सभी सही नहीं होती हैं, इसलिए खबरों की पुष्टि जरूर की जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा है कि शारदीय नवरात्र, दशहरा, बारावफात और अन्य त्योहारों पर शांति बनाए रखें। जहां-जहां मूर्तियों का विसर्जन होता है, वहां पर भू-समाधि की ही व्यवस्था हों। परंपरागत स्थान पर ही मूर्तियां रखी जाएंगी, कोई भी नई परंपरा लागू नहीं की जाएगी। कहा कि थोड़ा सा ध्यान न देने के कारण कभी-कभी बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। इसलिए सभी आयोजक आयोजन स्थल पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करें। डीएम ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, खुले बिजली तार को सही कराने, रामलीला में उससे संबंधित ही मंचन होने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें