कन्नौज। देश की राजधानी दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा ने धाक जमाई है। 65-70 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में शहर के नियाज हसन ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें मिस्टर दिल्ली का खिताब मिला है।
शहर के युवाओं में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। शहर के करीब सैय्यदपुर सकरी निवासी नियाज हसन भी बॉडी बिल्डिंग करते हैं। मेहनत के बल पर कई मुकाबला जीत चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली के जीटीबी नगर में हुए अमन क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 200 से अधिक बॉडी बिल्डर शामिल हुए। इसके 65-70 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में नियाज हसन ने पहला स्थान हासिल कर मिस्टर दिल्ली का खिताब जीता। शहर में तिर्वा क्रॉसिंग पर अजीजी जिम का संचालन करने वाले नियाज हसन ने बताया कि बचपन से ही बॉडी बिल्डिंग का शौक है। गठीला शरीर बनाने के लिए कसरत के साथ ही खानपान के परहेज से कर अपना वजन भी कम किया है और कई मुकाबले में कामयाबी हासिल की है। व