फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नए साल से ट्रामा सेंटर में मिलेगा इलाज, शुरू हुई शिफ्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल परिसर में वर्ष 2016 से बनकर तैयार खड़े ट्रॉमा सेंटर के जल्द ही दिन बहुरेंगे। नए साल से इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बुधवार की शाम सीएमएस की मौजूदगी में गणेश-लक्ष्मी का पूजन कर शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में इलाज शुरू कराने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन भवन में पुलिस चौकी और एंबुलेंस कर्मियों के रहने के चलते यह शुरू नहीं हो पाया। सख्ती के बाद ट्रॉमा सेंटर का भवन खाली हो पाया। विधि-विधान से पूजन कर उपकरणों की शिफ्टिंग शुरू हो गई। सीएमएस ने बताया कि नए साल की शुरूआत के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवा शुरू हो जाएगी।
पूजन के दौरान डॉ. सतेंद्र साहू, डॉ. हरि माधव, चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र कटियार, फार्मासिस्ट निशांत मिश्रा, फार्मासिस्ट सुरेश कुमार, अंकित दुबे, जितेंन्द्र कश्यप, विशाल सेन, सचिन वर्मा, अनुराग कुमार व मुख्तियार खां आदि रहे।
विज्ञापन

खलेगी ऑक्सीजन लाइन की कमी
ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन की लाइन नहीं है। सिलिंडर से ही मरीजों को ऑक्सीजन दी जाएगी। बुधवार को पहले ही दिन ट्रामा सेेंटर में दो ऑक्सीजन सिलिंडरों को भी रखा गया। आने वाले दिनों में सभी उपकरण रख दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें