तिर्वा। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एचओडी डॉ. सीपी पाल को शासन के आदेश पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है। वह शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज का कार्यभार ग्रहण करेगें। वहीं मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया मेलिडकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष बने रहेंगे। संवाद