फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेरित करने का दिन है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सीवी रमन की याद में भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। बुधवार को जिले के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया और छात्र-छात्राओं को सर सीवी रमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि विज्ञान देश के विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। इसे देश के विकास के लिए रीढ़ की हड्डी कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। विज्ञान ने कई तरह से समाज पर गहरा प्रभाव डाला है। सेहत से लेकर कृषि, संचार, तकनीक, अंतरिक्ष खोज जैसी कई नामुमकिन चीजें विज्ञान के जरिए ही तो मुमकिन हो पाई हैं। यह दिन हमारे बीच उभरते वैज्ञानिकों को प्रेरित करने और विज्ञान के क्षेत्र में हुए चमत्कारों को याद करने का दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल नेशनल साइंस डे की थीम विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी थी। विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान के प्रयोगों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर सीवी रमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी आशुतोष दुबे ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें