तालग्राम। नगला छोटे में गेहूं के खेत में सोमवार को चार राष्ट्रीय पक्षियों के शव मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्दी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
सोमवार को नगला छोटे गांव में बाबूराम के खेत में चार राष्ट्रीय पक्षियों के शव पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी थी। वन दरोगा धीरेंद्र सिंह ने पशु चिकित्सक से चारों मोर का पोस्टमार्टम कराया। वन रेंजर छिबरामऊ रामचंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्दी लगने से चारों मोरों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चारों शवों को जंगल में दफना दिया गया है।