फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप सरचार्ज माफी योजना अब 31 मई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निजी नलकूप वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। नलकूप सरचार्ज माफी योजना का समय 30 अप्रैल से 31 मई कर दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शासन ने यह फैसला लिया है। एक्सईएन विद्युत शादाब अहमद ने बताया कि निजी नलकूपों पर चल रहे बकाया बिल को 100 फीसदी सरचार्ज में छूट देकर जमा कराने के लिए आसान किस्त समाधान योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत हजारों कनेक्शन धारकों ने लाभ लिया। इसके बाद भी कई कनेक्शन धारक लाभ लेने से वंचित रह गए थे। इसी से बिजली विभाग ने निजी नलकूप स्वामियों को फिर से मौका दिया है। अब कनेक्शन धारक 31 मई तक योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के लिए 1500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद बची धनराशि आसान किस्तों में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें