फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाबा हाजी शरीफ के उर्स में कव्वालों ने बांधा समा.

Tue, 07 Feb 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हर साल की तरह इस साल भी हजरत ख्वाजा हाजी शरीफ रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। रात में जवाबी कव्वाली का लोगों ने लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

शहर में हरजत ख्वाजा हाजी शरीफ रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के समापन मौके पर दरगाह से लेकर मेला मैदान तक रौनक देखते ही बनी। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का मजमा लगा रहा। शहर के अलावा आसपास के इलाकों से भी अकीदतमंदों ने हाजिरी लगाई। तीन फरवरी से शुरू हुए उर्स के आखिरी दिन भी जायरीनों का हुजूम रहा। रविवार की रात यहां कव्वाली की महफिल सजी। मुंबई से आए कव्वाल मुराद आतिश और मुम्बई की परवीन सुल्लाना के बीच जवाबी मुकाबला हुआ। रात करीब 11 बजे जैसे ही कव्वालों ने मंच की ओर रूख किया तो पहले से ही पंडाल में बड़ी तादाद में मौजूद जायरीनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इस्तकबाल किया। उर्स कमेटी के सदर हाजी शमसुल खां कमेटी से जुड़े लोगों के साथ इंतजामों में जुटे रहे। आखिरी दिन के चलते उर्स में अधिक भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी खासा चौकन्ना रहा। खासकर दरगाह के नजदीक बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। यहां अकीदतमंदों की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें