कन्नौज जिले में बाबा के साथ जानवरों के लिए चारा लेने गई मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के ही एक अधेड़ ने सरसों के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिजन मासूम को साथ लेकर थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक किसान ने बताया कि वह 11 वर्षीय नातिन के साथ जानवरों के लिए खेतों से चारा लेने गया था। वह घास छीलने लगा जबकि नातिन सरसों के खेत में चारा एकत्र कर रही थी। पास में मौजूद गांव का एक युवक उसे लालच देकर पकड़ लिया और सरसों के खेत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।
नातिन के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़कर मौके पर पहुंच गया। यह देख आरोपी युवक वहां से भाग गया। नातिन ने गंभीर हालत में उसे घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मासूम के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशनपाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।