फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान के हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
-13 दिन पूर्व किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। रंजिश में किसान की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या के फरार मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्याकांड के बाद से आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

सौरिख थाना के राजापुर गांव निवासी किसान रामपाल (60) 22 जनवरी की सुबह साइकिल से ईशन नदी की ओर जा रहा था। इस दौरान रंजिश में गांव में रहने वाले रजत और पिता सुरजीत ने रास्ता घेरकर कुल्हाड़ी से रामपाल की गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के बाद सुरजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि रजत फरार चल रहा था। शनिवार को रजत ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कुल्हाड़ी पहले ही बरामद कर ली थी। आरोपी रजत को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें