फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: माघ पूर्णिमा आज, महेंदी घाट पर लगेगी डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार की रात 11.58 तक रहेगी पूर्णिमा तिथि, होगा दानपुण्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। माघ पूर्णिमा रविवार को मनाई जाएगी। गंगा में स्नान करने के साथ दानपुण्य किया जाएगा। गंगा तट से लेकर शहर के सिद्धपीठ मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। शनिवार को अफसरों ने भी गंगा तट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मानीमऊ आनंदेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ज्योतिषाचार्य कौशल किशोर महाराज ने बताया कि इस बार पांच फरवरी यानि रविवार को मनाई जाएगी। शनिवार की रात 9.29 बजे से शुरू होकर रविवार रात 11.58 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ दानपुण्य करना शुभ माना जाता है। इस बार सर्वार्थसिद्घ योग, रवि पुष्य, अश्लेषा नक्षत्र भी रहेगा।
विज्ञापन

स्नान के लिए गंगा तट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। जिला पंचायत की ओर से घाट पर बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार की दोपहर एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने महादेवी गंगा घाट पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को गंगा तट से लेकर शहर के सिद्धपीठ मंदिरों में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-
रूट डायवर्जन रहेगा
माघ पूर्णिमा पर वाहन सवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसलिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर रूट डायवर्जन किया गया है। रविवार की दोपहर दो बजे तक हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहनों को बिलग्राम से मल्लावां वाया बिल्हौर होते हुए कन्नौज आना पड़ेगा। ओरैया से कन्नौज आने वाले वाहनों को बेला से रसूलाबाद वाया बिल्हौर होते हुए हरदोई जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें