फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष में लाठियां चलीं, पांच लोग घायल

Sat, 04 Feb 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में शनिवार सुबह नौ बजे जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठीडंडे चल गए। इसमें पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। खानपुर निवासी अजीत ने बताया कि परिवार के बलराम से मकान के आगे पड़ी जमीन बंटवारे के लिए बातचीत चल रही थी।

विज्ञापन


इस बीच विवाद होने लगा बलराम ने अपने परिवार के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठीडंडों से हमला बोला दिया। इसमें वह और पिता रमेश व बहन नीतू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के बलराम ने अजीत व उसके परिवार के लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट कर उसे और उसके पिता कन्हैयालाल को घायल करने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों को सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया गया है। जहां से नीतू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें