फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाई न होने का तंज कसने पर मुस्लिम शिक्षक ने बंधवाई राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। रक्षाबंधन पर्व पर पारिवारिक लड़ाई के बीच किसी ने भाई न होने और राखी किसे बांधने का तंज कसा। जानकारी होने पर मुस्लिम शिक्षक ने हिंदू बहन से राखी बंधवाकर रक्षा का संकल्प लेकर एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन


मदरसा सत्तारिया दारुल उलूम निस्वां कक्षा सात की छात्रा प्रांशी सक्सेना बुधवार को गुमसुम और उदासी की हालत में मदरसा पहुंची। मदरसा शिक्षक आफताब इदरीसी ने उदासी का कारण पूछा, तो छात्रा ने बताया कि इसका कोई भाई नहीं है और पारिवारिक लड़ाई के दौरान भाई न होने का लोगों ने तंज कसा है। यह कहते हुए छात्रा क्लास में फूट फुट कर रोने लगी। बहुत समझाने के बाद चुप हुई। तो शिक्षक ने राखी बंधा कर हिंदू बहन का रक्षा का संकल्प लिया है। शिक्षक आफताब ने बताया कि उन्हें कोई बहन नहीं है। इस लिए मुंहबोली बहन से राखी बंधा कर बहुत सुकून मिला है और प्रांशी को खुश देखकर उन्हें बहुत खुशी मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें