फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दोहरे हत्याकांड के फरार दो आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दोहरे हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना के महादेवा गांव निवासी कुख्यात बदमाश लाल सिंह और उसके भतीजे मटरू की दो सितंबर 2022 की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों शवों को गंगा नदी में आरोपियों ने फेंक दिया था। सोमवार को कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने हत्या के मामले में फरार भिम्मापुर्वा निवासी जियालाल और विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे बरामद किए।
कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। कोर्ट में हाजिर कर दोनों को जेल भेज दिया गया। इस मामले में अबतक सात आरोपियों को जेल भेजा चुका है। मृतक लालसिंह के खिलाफ हरदोई और कन्नौज कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें