फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फैमिली आईडी में नगर निकाय फिसड्डी, 26 फीसदी ही काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाली फैमिली आईडी योजना में नगर निकायों की लापरवाही सामने आई है। जिले में 72,105 फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य है, पर शहरों में योजना धीमी है। नगर निकायों में अब तक केवल 26.40 फीसदी काम हो सका है। 24 अक्तूबर तक 3,663 आईडी के लक्ष्य के मुकाबले 1,846 आवेदन ही जुटाए गए। इनमें से 967 स्वीकृत हुए, जबकि 848 आवेदन निरस्त कर दिए गए। यह स्थिति निकाय कर्मचारियों की उदासीनता को दर्शाती है। इसके उलट, ब्लॉकों में 51,038 के लक्ष्य के सापेक्ष 80.25 फीसदी प्रगति हुई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों व पंचायत सचिवों को गांव-गांव अभियान चलाने के कड़े आदेश दिए हैं। सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने संबंधित अधिकारियों को समीक्षा के निर्देश दिए और लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें