फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। सौरिख-नादेमऊ मार्ग पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

नगला भारा निवासी सुभाष राजपूत (45) छिबरामऊ से काम कर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुभाष सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से पत्नी निशा और उनके दोनों बच्चों का बुरा हाल है। थाना प्रभारी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी चेक कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें