फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बच्चों के मध्याह्न भोजन पर मां की रहेगी नजर

Wed, 05 Jul 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए तैयार होने वाले मध्याह्न भोजन पर मां की नजर रहेगी। इसके लिए ब्लाॅक तालग्राम 186 विद्यालयों समेत जिला के प्रत्येक स्कूल में मां समूह का गठन होगा। एक समूह में छह महिला सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इनमें से एक महिला हर दिन विद्यालय पहुंचकर भोजन चख कर उसकी गुणवत्ता परखने का काम करेगी।
विज्ञापन


ब्लाॅक तालग्राम में कंपोजिट 28, पूर्व माध्यमिक 34, प्राथमिक 124 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 17258 बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले जिले भर के बच्चों के लिए पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन खिलाया जाता है। इसके लिए शासन से मेन्यू का निर्धारण भी किया गया हैं। शासन से ब्लाक तालग्राम में तीन करोड़ रुपये प्रति वर्ष कन्वर्जन कॉस्ट पर खर्च किया जाता है। इसके अलावा गेहूं व चावल अलग से उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। इस समस्या के निदान के लिए सरकार ने सभी विद्यालयों में छह सदस्यीय महिला समूह गठित करने का निर्देश दिया है। इन समूहों में स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की मां को शामिल किया जाएगा। इस समूह का नाम मां रखा जाएगा। इस समूह की एक महिला रोजाना विद्यालय जाकर भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच करेगी।

-

इन बिंदुओं पर मां समूह की रहेगी नजर
-

-भोजन के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता

-भोजन के लिए निर्धारित वजन की मात्रा

- रसोईयों की ओर से भोजन बनाते समय सुरक्षा कवच जैसे एप्रन, हेड कवर, हाथ के दस्ताने आदि

- रसोईघर की साफ-सफाई

-भोजन का मेन्यू के अनुसार बनना और वितरण होना

- परोसने से पहले तैयार पके भोजन की गुणवत्ता

-दूध, फल एवं भोजन वितरण के सही समय।



जिम्मेदारों ने बताया
तालग्राम ब्लाॅक एमडीएम प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि इसके लिए ब्लाॅक के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों इंचार्ज शिक्षकों को अवश्य कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। डीसी एसडीएम आदिल का कहना है कि शासन से सभी विद्यालयों में मां समूह के गठन के निर्देश मिले हैं। सभी स्कूलों में इन समूह का गठन कराया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें