फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बेटे से परेशान मां ट्रैक पर लेटी, युवक ने बचाया

Thu, 25 Jan 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड स्थित यूपीटी के सामने रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन को आते देखकर लेट गई। तभी वहां से गुजर रहे युवक ने देखा और महिला को उठाया। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हाे गई। महिला ने बताया कि उसका बेटा दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया है और उसे परेशान कर रहा है। इस कारण वह आत्महत्या करने जा रही थी। पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के टीचर कॉलोनी की कमलेश कुमारी ने बताया कि पति संतराम का निधन हो गया है। अजय इकलौता बेटा है। अजय ने पत्नी को छोड़ दिया। इस कारण पत्नी मायके में रह रही है। अजय पाल चौराहा चौकी के पीछे रहता है और एक महिला के चक्कर में फंस गया है। अजय अब तक 25 लाख रुपये महिला पर खर्च कर चुका है और लगातार उसी महिला पर रुपये खर्च कर रहा है। इससे परेशान होकर बुधवार दोपहर को वह घर से आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ी और यूपीटी के सामने ट्रेन को आता देखकर ट्रैक पर लेट गई। तभी चौधरी सराय निवासी सुमित दुबे ने देख लिया और कमलेश कुमारी को ट्रैक से हटाया। उनके ट्रैक से हटते ही ट्रेन गुजर गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने महिला को समझाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर सरायमीरा चौकी प्रभारी शेखर सैनी सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने कमलेश कुमारी की समस्या सुना और कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर छोड़ दिया।

अजय पर पत्नी ने किया है मुकदमा
चौकी प्रभारी ने बताया कि अजय पर शांतिभंग में कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा पत्नी ने भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कर रखा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें