फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दस बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्यार में दीवानी हुई दस बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पल्लेदार पति थाने के चक्कर काट रहा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की है। उधर, घर में उसके नौ बच्चे बिलख रहे है। महिला एक दुधमुंहे बच्चे को साथ ले गई।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी पल्लेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके 10 बच्चे हैं। एक माह पहले पत्नी सिकंदरपुर बैंक से रुपये निकालने गई थी। इस दौरान वह पांच महीने के बच्चे और एक पांच साल के बेटे को लेकर गई थी। रुपये निकालने के बाद वह पांच वर्षीय बेटे को बैंक में छोड़ गई और प्रेमी के साथ दूसरे बच्चे को लेकर फरार हो गई। काफी प्रयास के बाद भी पत्नी का पता नहीं चल रहा। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। जल्द उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें