सौरिख। सकरावा के ईदगाह मैदान में चल रहे स्व. गोपीचंद्र स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मोहद्दी नगर की टीम ने जीता। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सकरावा को एकतरफा मैच में सात विकेट से हरा दिया।
सकरावा क्रिकेट क्लब के कप्तान आसार अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम निर्धारित ओवर भी नहीं खेल पाई और 48 रनों पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरे मोहद्दी नगर की टीम ने आठ ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजक सतीश शर्मा, भाकियू (किसान) के प्रदेश सचिव आदेश दुबे व चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने विजेता टीम के कप्तान विपिन कुमार व उप विजेता टीम के कप्तान आसार अली को नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण में राकेश मिश्रा, रिंकू शर्मा, अंबुज कुमार, आनंद गुप्ता, दिलीप शुक्ला, नरेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र पांडेय, सुमन शंखवार आदि मौजूद रहे।
उधर, हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैंदान में चल रहे मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच पट्टी व हसेरन की टीमों के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी पट्टी की टीम के विकास ने 124 रन (16 छक्के) की आतिशी पारी खेली। निर्धारित 14 ओवरों में 194 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी हसेरन की टीम 14 ओवरों में 9 विकेट खोकर 140 रन बना सकी। विकास को मैन ऑफ द मैच मिला। इस दौरान मैदान में सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।