फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी गरीबों के मसीहा, अखिलेश गुंडों के सरदार : केशव प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 325 कमल खिला दिए थे। तब से अखिलेश के परिवार के लोग उन्हें जगह-जगह गालियां देते हैं। गाली का जवाब गाली से न देकर वह पूरे प्रदेश में कमल खिलाकर देंगे। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी सभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सौरिख रोड स्थित एक शीतालय के मैदान में हुई भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी गरीबों का मसीहा है, अखिलेश गुंडों के सरदार हैं। कन्नौज इत्र की नगरी है। इत्र साइकिल पर नहीं कमल के फूल पर ही पड़ेगा। जो भगवान रामलला व भगवान बुद्ध के चरणों में चढ़ाया जाएगा। कन्नौज के विकास के लिए लक्ष्मी की जरूरत है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर ही आती हैं। सुब्रत को सांसद बनाकर दिल्ली भेजो। वहां से उन्हें केंद्र में मंत्री बनाकर भेजेगा जाएगा।
सपा कांग्रेस का गठबंधन 2017 में भी हुआ था। उसका क्या हश्र हुआ सब जानते हैं। राहुल गांधी रायबरेली और अखिलेश यादव कन्नौज के चुनाव हार रहे हैं। अखिलेश के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं। गुंडागर्दी न चुनाव से पहले न चुनाव के बाद चलने देंगे। कार्यकर्ता हर बूथ पर नजर रखें। चुनाव आयोग से हम मांग करते हैं कि हर गांव की जांच कराएं। जिस गांव में माफिया या गुंडे रुके हैं उन्हें बाहर निकालें। मेरे पास 80 प्रतिशत वोट हैै। इनके पास केवल 20 प्रतिशत है और उसमें में भी बंटवारा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनवाए। सरकार बनने के बाद तीन करोड़ आवास और बनवाए जाएंगे। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा, जिससे पांच लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, विधायक अर्चना पांडेय, प्रेमचंद शाक्य, जीतू शाक्य, प्रिया शाक्य, ओमकार शाक्य, प्रमोद राजपूत, बादाम सिंह पाल, राजीव सिंह गौर, अरूणा शाक्य, राजबहादुर शाक्य, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश कुशवाहा, ज्योति मिश्रा, सीमा शाक्य ने भी संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक और घोटाला किया है। गरीब को अमीर व अमीर को गरीब दिखाकर गरीबों का हिस्सा अमीरों को दे दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसको पकड़ लिया है और इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें