फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दोषों का न हो उत्पीड़न, बख्शे न जाएं गुनहगार

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालग्राम प्रकरण समेत इलाके की समस्याओं को लेकर विधायक अर्चना पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मांग रखी कि तालग्राम में धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंचाने वाले गुनाहगारों को किसी कीमत पर बख्शा न जाए। कार्रवाई की जद में कोई भी निर्दोष न फंसे। साथ ही दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाए कि भविष्य में कोई भी इस तरह के कृत्यों को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा सके।
विज्ञापन

उन्होंने इलाके की समस्याओं को लेकर बताया कि 1990 में आरक्षण आंदोलन के दौरान फर्रुखाबाद फूस बंगला अग्निकांड में क्षेत्र के 34 गांवों का राजस्व रिकार्ड जल गया था। राजस्व व चकबंदी विभाग में अधिकारियों की तैनाती न होने के कारण अभी तक कई गांवों का राजस्व रिकार्ड तैयार नहीं हो सका है। किसानों को सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लाखों रुपये के बजट से मूकबधिर विद्यालय बनवाया गया था। यहां स्टाफ की नियुक्ति न होने से इलाके के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने विधायक की शिकायतों का गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही सुधार कराए जाने का आश्वासन दिया है।
सौ शैया अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाएं भी बताईं
विधायक अर्चना पांडेय ने मुख्यमंत्री को सौ शैया अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाएं भी गिनाते हुए 25 फरवरी से चल रहे स्वास्थ्य कर्मियों के धरना प्रदर्शन के बारे में भी बताया। अस्पताल में दवाइयों से लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा होने से क्षेत्र की जनता के लिए सौ शैया अस्पताल बेमतलब साबित हो रहा है। छोटे मोटे रोगों के मरीजों के लिए यह रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें