तिर्वा। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण की पत्नी ज्योत्सना रविवार को लखनऊ से घर जा रहीं थीं। उसी दौरान हो रही बारिश के समय एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई थी। तालग्राम थाना क्षेत्र के मझइया गांव निवासी प्रिया पत्नी सत्यप्रकाश घायल हो गईं। उन्हें सड़क किनारे पड़ा देख। इस पर ज्योत्सना ने मानवता दिखाते हुए अपनी कार रुकवाई और घायल को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पर मंत्री असीम अरुण भी मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में तैनात डाॅक्टरों को इलाज में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।