फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आज आएंगी प्रभारी मंत्री, तैयारी में जुटे अफसर

Wed, 08 Feb 2023 07:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले का प्रभार मिलने के बाद पहली बार बुधवार को आ रही उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी दो दिनों तक कन्नौज में रहेंगी। बुधवार की दोपहर बाद यहां आने के बाद प्रभारी मंत्री बारी-बारी से विभागवार समीक्षा करेंगी। उनके आगमन से पहले जिले का प्रशासनिक अमला जरूरी तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद यह पहली बार है कि किसी मंत्री को जिले का प्रभार दिया गया है। इसके पहले मंत्रियों का समूह दो बार यहां का दौरा कर चुका है। दौरा करने के बाद उन्हें किसी दूसरे जिले का प्रभार मिल गया। वह फिर दोबारा यहां नहीं आए। इस बार हरदोई के शाहाबाद से विधायक व सरकार में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी को पिछले दिनों जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंगलवार को प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के तहत वह बुधवार की दोपहर बाद फर्रुखाबाद के रास्ते यहां आएंगी। सबसे पहले कन्नौज सर्किट हाउस में अफसरों व संगठन के पदाधिकारियों से बारी-बारी मुलाकात करेंगी। शाम में कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। रात में यहीं प्रवास के बाद अगले दिन गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां संगठन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करने के बाद अलग-अलग जगहों का मुआयना करेंगी। प्रभारी मंत्री के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन जरूरी तैयारी में जुट गया है। समीक्षा के दौरान पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी तैयार करने में अफसर जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें